वरेन एडवर्ड बफेट
वॉरेन एडवर्ड
बफेट (अगस्त 30- 1930 को ओमाहा,
नेब्रास्का में पैदा हुए) एक अमेरिकी निवेशक,
व्यवसायी और परोपकारी व्यक्तित्व हैं। उन्हें
शेयर बाज़ार की दुनिया के
सबसे महान निवेशकों में से एक माना जाता है और वो बर्कशायर हैथवेकंपनी के मुख्य
कार्यकारी अधिकारी और सबसे बड़े शेयर धारक हैं। फरवरी 11, 2008 तक, अनुमानतः 62 अरब अमेरिकी डालर की कुल संपत्ति के कारण फोर्ब्स द्वारा उन्हें दुनिया का सबसे अमीर आदमी आंका गया था।
अक्सर
"ओमाहा के ओरेकल, " कहा जाता हैअथाह
संपत्ति होने के बावजूद बफेट को उनके मूल्य परस्त निवेश के सिद्धांत और व्यक्तिगत
मितव्ययिता के कारण जाना जाता है।उनका 2006 का वार्षिक वेतन लगभग 1,00,000 डॉलर था, जो की उनके जैसी अन्य कंपनियों के वरिष्ठ कार्यकारियों के
पारिश्रमिक की तुलना में काफी कम है।जब उन्होंने बर्क शायर की धनराशी में से 97 लाख डालर 1989 में एक व्यवसायिक विमान मँगाने के लिए खर्च किए थे तब
उन्होनें मजाक में उसका नाम "असमर्थनीय" रक्खा था, क्योंकि पूर्व में वो स्वंयम ही अन्य मुख्य
अधिकारीयों की इसी सन्दर्भ में आलोचना कर चुके थे।वो आज भी ओमाहा के केंद्रीय
डुंडी के पड़ोस के उसी मकान में रह रहे हैं जो उन्होनें 1958 में 31500 डालर में ख़रीदा
था, जिसकी कीमत आज 7 लाख डालर है।
बफेट एक विख्यात परोपकारी भी है। 2006 में उन्होनें नें अपनी संपत्ति को दान में देने की योजना घोषणा की थी, जिसके अनुसार 83% बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को जाना था। में उन्हें टाइम द्वारा विश्व के 100 सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तियों में रक्खा गया था।वो ग्रिनेल्ल कालेज के न्यासियों के बोर्ड के सदस्य के रूप में भी सेवारत
हैं
Comments