पुलिस v/s भाजपा: कोटा. महावीर नगर थाने में सीआई श्रीराम बड़ेसरा को विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र द्वारा थप्पड़ मारने के मुद्दे पर अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी एकजुट हो गए हैं। रिटायर्ड एएसपी नवनीत महर्षि ने तल्ख शब्दों में कहा कि- अगर सरकार वर्दी का सम्मान नहीं कर सकती तो डंडे की जगह चूड़ियां पहना दो और वर्दी की जगह घाघरा-लूगड़ी। इधर, गुरुवार को कोटा पुलिस ने इस विवाद और विधायक से जुड़े सभी मामलों की जांच सीआईडीसीबी को सौंप दी है। वहीं, इस लड़ाई में अब राजनैतिक पार्टियों, समाज और संगठन के स्तर पर मोर्चेबंदी तेज हो गई है। जाट, मेघवाल, मीणा, ब्राह्मण व सर्वदलीय दलित समाज भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। गुरुवार को छात्र नेताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी पर तालाबंदी करके विधायक का पुतला फूंका तो सीआई समर्थकों ने गर्वमेंट कॉलेज बंद करवाकर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। प्रदेशभर के विभिन्न थानों में पुलिस मेस का बहिष्कार जारी रहा। कोटा शहर, ग्रामीण, झालावाड़, बारां और बूंदी के 30 से अधिक थानों के कई पुलिसकर्मियों ने मेस का बहिष्कार किया। जयपुर से आए रिटायर्ड एएसपी योगेंद्र...
विश्व के इंडिजिनस पिपुल (आदिवासी) के मानवाधिकारों को लागू करने और उनके संरक्षण के लिए 1982 मेँ संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) ने एक कार्यदल (UNWGEP) के उपआयोग का गठन हुआ जिसकी पहली बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी ।
Comments