Skip to main content

"सम्मानित पल"

"सम्मानित पल" 
रविवार 4 सितम्बर 16 को अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति और श्री मीना समाज विकास समिति कोटा के तत्वावधान मे ,स्वतन्त्रता सैनानी स्व.श्री भैरवलाल काला बादल की 96वी जयंती श्रद्दापूर्वक मनाई गयी इस अवसर कोटा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर स्वतंत्रता सैनानी भैरवलाल कालाबादल सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ शुभारम्भ किया गया .जिसमे कालाबादल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया तथा स्वतंत्रता सेनानी भैरवलाल कालाबादल के व्यक्तितव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके देश की आजादी में दिए गये योगदान को याद किया ! इस अवसर समाज के महानुभावो ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और कालाबादल जी को पुष्पांजली अर्पित की! रक्तदान शिविर में युवाओं और युवतियों ने बढ चढकर भाग लिया और अपने समाज के मसीहा और स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिन पर 125 यूनिट रक्तदान कर उनको सच्ची श्रद्दांजली अर्पित की!
रक्तदान.............
इसके बाद दोपहर 2 बजे आडोटोरियम में प्रोत्साहन व प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारम्भ हुआ जिसमे मुख्य अथिति वरिष्ट (IAS) श्री पीआर मीना थे, अध्यक्षता संभागीय आयुक्त कोटा श्री रघुवीरसिंहमीना ने की ! विशिष्ठ अथितियो श्री कपिल मीना( IAS ), श्यामबिहारी मीना(IAS) , रघुवीरप्रसाद मीना Dy. Chif Er. Railway , मूलचंद जी रावत, बंशीलालमीना RAS, सियाराम मीना RAS ,रामगोप मीना RAS,प्रेमराज मीना RTS ,शिवजीराम प्रतिहार IRS, श्री कैलाश जी RJS आदि थे..
इस समारोह में 50 से अधिक जनजातीय प्रतिभाओ का सम्मान किया गया! इसमें स्वतंत्रता सैनानी भैरवलाल कालाबादल शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 20000 रूपये की सहयोग राशी के चेक भी प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं को प्रदान किये गये..
मुख्यअथिति श्री पीआर मीना द्वारा अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति द्वारा शुरू की गयी "कालाबादल शिक्षा सहयोग योजना" की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना का दायरा बढाकर सम्पूर्ण राजस्थान के प्रतिभावान और जरूरतमंद छात्र छात्राओ पर लागु किया जाना चाहिए .उन्होंने कहा कि ये योजना अपने आप में अनूठी योजना है जिसको सरकारी स्तर पर लागू किया जाना चाहिए ताकि जनजातीय प्रतिभावान छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और वो अपनी प्रतिभा के आधार पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्यामें प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर समाजका नाम रोशन कर सके ..इसके योजना में श्री पी आर मीना ने दिल्ली के समाज बंधुओ से अधिक से अधिक राशि देने की घोषणा की.. हमे टीम भावनासे काम करना चाहिए ताकि हर चुनोती का सामना किया जा सके! इस अवसर पर समाज में एक अनूठी पहल के लिए श्री प्रेमराज मीणा तहसीलदार को सम्मानित किया गया
...................(Krishna murari meena)



https://www.dropbox.com/sh/ikelrfikdrkyef1/AAB9T45zOdwgnbmHaWinU5dxa?dl=0 Please Click this link

Comments

Popular posts from this blog

Chambal River in kota rajasthan

The  Chambal River  is a  tributary  of the  Yamuna River  in central  India , and thus forms part of the greater Gangetic drainage system. The river flows north-northeast through  Madhya Pradesh , running for a time through  Rajasthan , then forming the boundary between Rajasthan and Madhya Pradesh before turning southeast to join the Yamuna in  Uttar Pradesh  state. [2] It is a legendary river and finds mention in ancient scriptures. The  perennial  Chambal originates at janapav, south of  Mhow  town, near manpur Indore , on the south slope of the  Vindhya Range  in Madhya Pradesh. The Chambal and its tributaries drain the  Malwa  region of northwestern Madhya Pradesh, while its tributary, the  Banas , which rises in the  Aravalli Range , drains southeastern  Rajasthan . It ends a confluence of five rivers, including the Chambal,  Kwari ,  Yamuna ,  Sind ,...

श्री मीना सामुदायिक भवन एवं अतिथिगृह कोटा

श्री मीना सामुदायिक भवन एवं अतिथिगृह अहिंसा सर्किल श्रीनाथपुरम् कोटा। श्री मीना सामुदायिक भवन एवं अतिथिगृह अहिसां सर्किल श्रीनाथपुरम् कोटा में स्थित है। जो कि समाज के व्यक्तियों द्वारा अपने स्वयं के उपयोग / समारोह के लिए उपलब्ध होगा। यदि सामुदायिक भवन समाज के लोगों द्वारा आरक्षित नही करवाया जाता है तो तीन माह शेष रहतें अन्य समाज के व्यक्तियों को भी आवंटित किया जा सकता है। आवंटन पूर्णतया “ पहले आओ पहले पाओ ! “ के सिद्धान्त से किया जावेगा। आरक्षण करते समय एक दिन का अग्रिम किराया भी जमा करवाना होगा।             सामुदायिक भवन में ठहरने इत्यादि के लिए अतिथिगृह भी उपलब्ध है। जोकि प्रतिदिन प्रति कमरें के हिसाब से उपलब्ध होगा। जिसका निर्धारित किराया जमा कर आवटंन किया जायेगा। आतिथिगृह के कमरे 24 घण्टे के आधार पर 12 महिने ही उपलब्ध रहेगें। इन्हें भी अग्रिम निर्धारित राशि जमा करवा कर आरक्षित करवाया जा स...

Guest house kota

श्री मीना सामुदायिक भवन एवं अतिथिगृह अहिंसा सर्किल श्रीनाथपुरम् कोटा। श्री मीना सामुदायिक भवन एवं अतिथिगृह अहिसां सर्किल श्रीनाथपुरम् कोटा में स्थित है। जो कि समाज के व्यक्तियों द्वारा अपने स्वयं के उपयोग   समारोह के लिए उपलब्ध होगा। आवंटन पूर्णतया “ पहले आओ पहले पाओ ! “ के सिद्धान्त से किया जावेगा। आरक्षण करते समय एक दिन का अग्रिम किराया भी जमा करवाना होगा।             सामुदायिक भवन में ठहरने इत्यादि के लिए अतिथिगृह भी उपलब्ध है। जोकि प्रतिदिन प्रति कमरें के हिसाब से उपलब्ध होगा। जिसका निर्धारित किराया जमा कर आवटंन किया जायेगा। आतिथिगृह के कमरे 24 घण्टे के आधार पर 12 महिने ही उपलब्ध रहेगें। इन्हें भी अग्रिम निर्धारित राशि जमा करवा कर आरक्षित करवाया जा सकता है। श्री मीना सामुदायिक भवन को उपयोग में लाये जाने कि शर्ते एवं नियम निम्न प्रकार हैः - 1 . सामुदायिक भवन प्रतिदिन किराये ...