Skip to main content

गुस्‍से में उत्‍तर कोरिया का तानाशाह, रियो ओलंपिक में पदक नहीं जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सजा!

नई दिल्‍ली/प्‍योंयांग: उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन रियो ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने वाले खिलाड़ियों को कड़ी सजा देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर कोरिया में उन खिलाड़ियों को सजा देने की तैयारी की जा रही है जो रियो ओलंपिक में बिना कोई पदक जीते वापस लौट आए हैं।
बताया जा रहा है कि किम जोंग ऐसे खिलाड़ियों से खासा नाराज है और उन्‍हें कोयले की खदान में काम करने की सजा दी सकती है जो रियो में पदक जीतने में नाकाम रहे। तानाशाह ने अपने खिलाड़यिों को पांच गोल्‍ड सहित 17 पदक जीतकर लाने का फरमान सुनाया था। इससे कम पदक लेकर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी लेकिन 31 एथलीटों वाले उत्तर कोरियाई दल ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित केवल सात पदक ही जीतने में कामयाब रहे। ऐसे में इअ बाकी 24 एथलीटों की जिंदगी नर्क बन सकती है। इन्‍हें दंड के तौर पर कोयले की खदानों में काम करने के लिए भेजा जा सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग इसलिए भी ज्यादा गुस्से में है चूंकि उनके दुश्मन देश दक्षिण कोरिया ने ओलंपिक में 21 पदक हासिल किए हैं। इससे पहले जोंग ने 2010 के फुटबाल विश्वकप में पुर्तगाल की टीम से हारने पर उत्तर कोरिया के खिलाडि़यों से कोयले की खदान में मजदूरी करवाई थी और फिर उन्हें ठंड में तड़पने के लिए छोड़ दिया था।
गुस्‍से में उत्‍तर कोरिया का तानाशाह, रियो ओलंपिक में पदक नहीं जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सजा!
बता दें कि उत्तर कोरिया का तानाशाह शासक किम जोंग उन अपनी सनक के लिए कुख्यात है। किम जोंग उत्तर कोरिया का एक ऐसा तानाशाह है, जिसकी सनक के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो एक ऐसा तानाशाह है जो जल्‍दी किसी पर रहम नहीं करता। किसी को भी मौत की सजा देना उसके लिए मजाक जैसा है, चाहे वह उसका कितना भी करीबी क्‍यों न हो।
रियो ओलंपिक के दौरान दक्षिण कोरिया की एक महिला एथलीट के साथ उत्तर कोरिया की एक महिला एथलीट की सेल्फी अब इस खिलाड़ी के लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। ये सेल्‍फी उसकी मौत की वजह भी बन सकती है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया की एथलीट हॉन्ग यूं जूंग और साउथ कोरिया की ली यू लू की सेल्फी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस सेल्फी में हॉन्ग यूं जूंग और ली यू लू एक साथ दिखाई दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस तस्‍वीर से तानाशाह गुस्‍से से भड़क सकता है। किम जोंग पहले भी कह चुका है कि दक्षिण कोरिया के किसी भी व्‍यक्ति के साथ दोस्‍ती या तस्‍वीरें खिंचवाना गुनाह है। इसकी सजा मौत हो सकती है। गौरतलब है कि उत्‍तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के आपसी रिश्‍ते काफी तल्‍ख हैं और दोनों देशों के बीच पिछले कई सालों से तनातनी के हालात हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस v/s भाजपा:

पुलिस v/s भाजपा: कोटा.  महावीर नगर थाने में सीआई श्रीराम बड़ेसरा को विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र द्वारा थप्पड़ मारने के मुद्दे पर अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी एकजुट हो गए हैं। रिटायर्ड एएसपी नवनीत महर्षि ने तल्ख शब्दों में कहा कि- अगर सरकार वर्दी का सम्मान नहीं कर सकती तो डंडे की जगह चूड़ियां पहना दो और वर्दी की जगह घाघरा-लूगड़ी। इधर, गुरुवार को कोटा पुलिस ने इस विवाद और विधायक से जुड़े सभी मामलों की जांच सीआईडीसीबी को सौंप दी है। वहीं, इस लड़ाई में अब राजनैतिक पार्टियों, समाज और संगठन के स्तर पर मोर्चेबंदी तेज हो गई है। जाट, मेघवाल, मीणा, ब्राह्मण व सर्वदलीय दलित समाज भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। गुरुवार को छात्र नेताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी पर तालाबंदी करके विधायक का पुतला फूंका तो सीआई समर्थकों ने गर्वमेंट कॉलेज बंद करवाकर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। प्रदेशभर के विभिन्न थानों में पुलिस मेस का बहिष्कार जारी रहा। कोटा शहर, ग्रामीण, झालावाड़, बारां और बूंदी के 30 से अधिक थानों के कई पुलिसकर्मियों ने मेस का बहिष्कार किया। जयपुर से आए रिटायर्ड एएसपी योगेंद्र...

2 करोड़ लोग देख चुके 'गुरमेहर' के वीडियो का असली सच आया सामने

व्हॉट्सएप ,   ट्विटर से लेकर फेसबुक पर   2   करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके एक वीडियो का असली सच सामने आ गया है। गौर हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज विवाद से चर्चा में आईं लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर अब एक और मामला सोशल मीडिया में छा गया है।   व्हॉट्सएप ,   ट्विटर से लेकर फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया जा रहा है कि उसमें बिंदास अंदाज में डांस करने वाली युवती गुरमेहर हैं। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वीडियो वाली वाली युवती गुरमेहर न होकर पाकिस्तानी मॉडल रही कंदील बलोच है। वीडियो वायरल होने के बाद खुद गुरमेहर और उनकी मां ने भी इसका खंडन किया है। बता दें कि वायरल वीडियो के साथ लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि यह कारगिल शहीद की बेटी हैं। वीडियो में एक युवती चलती कार में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही है। वह सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली   ‘ मेरे रश्क-ए कमर पर ’   बिंदास डांस कर रही है। लेकिन जब वीडियो को यू-ट्यूब पर सर्च किया गया तो वहां इसका शीर्षक ब्यूटीफुल गर्ल डांस विद फ्रेंड्स-मेरे रश्के कमर आता है और वेबस...

तो फिर सब्सिडी का पैसा कहाँ गया

एक सिलेंडर की कीमत 680 रुपये, इंडियन आयल से बैंक में वापस जमा - 159 रूपये, यानी, 680 - 159= 521 रूपये। इसके पहले हमें सिलेंडर मिलता था 418 रूपये में, मतलब कुल 97 रूपये का  नुकसान। अब पता ये लगाना है की ...