Skip to main content

2 बच्चियों को अंधेरे कमरे में बंद कर चले गए मां-बाप, 3 दिन बाद बदबू आई तो घर के अंदर भूख-प्यास से तड़पती मिलीं

2 बच्चियों को अंधेरे कमरे में बंद कर चले गए मां-बाप, 3 दिन बाद बदबू आई तो घर के अंदर भूख-प्यास से तड़पती मिलीं

नई दिल्ली.यहां एक घर में 3 दिन से 2 बच्चियां बंद थीं। आरोप है कि 8 और 3 साल की इन बच्चियों के माता-पिता छोड़कर भाग गए। बदबू फैली तो पड़ोसियों ने पुलिस को इन्फॉर्म किया। पुलिस किसी तरह अंदर घुसी तो अंधेरे कमरे में ये बच्चियां भूख-प्यास से तड़पती मिलीं। दोनों का अब इलाज किया जा रहा है। ऐसी हालत के बावजूद दादी ने दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया। उनकी परवरिश के लिए एक टीचर ने 15 लाख रुपए की मदद की पेशकश की है। 2 महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी मां...
- घटना समयपुर बादली इलाके में नेपाली कॉलोनी की है। एसएचओ अनिल समोटा ने dainikbhaskar.com को बताया, “बच्चियां अपने मां-बाप और भाई के साथ रहती थीं। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसके चलते बच्चियों की मां 2 महीने पहले ही अपने 5 साल के बेटे को लेकर घर से चली गई।''
- ''घर में बच्चियों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। पिता शराब का आदी है और फिलहाल उसके पास कोई काम नहीं था। 15 अगस्त को वह भी गायब हो गया।"
थाने के स्टाफ ने पैसे जमा कर जरूरत की चीजें जुटाईं
- एसएचओ ने बताया कि 19 अगस्त को बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी दी।
- उन्होंने कहा, "पुलिस जब घर में कैद बच्चियों तक पहुंची तो इनकी हालत नाजुक थी। सिर में घाव हो चुके थे। बच्चियों को कमरे से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। अब इनकी हालत में सुधार हो रहा है। थाने के स्टाफ ने कुछ पैसे जमाकर बच्चियों के लिए कपड़े और दूसरी जरूरी चीजें जुटाई हैं।"
मां को बेघर कर चुका है आरोपी
- जांच में पता चला है कि बच्चियों का पिता मां को भी घर से निकाल चुका है, जो अब ओल्ड एज होम में रहती है।
- बच्चियों की दादी से पुलिस ने कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उसने इन्हें अपनाने से इनकार कर दिया।
- मामले की रिपोर्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी ने बच्चियों के पूरी तरह से ठीक होने तक उन्हें हॉस्पिटल में रखने की बात कही है।
लोग मदद के लिए सामने आए
- पुलिस ने बताया कि मासूम बच्चियों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं। एक टीचर ने इनकी परवरिश के लिए 15 लाख रुपए देने की पेशकश की है।
- दूसरी ओर आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मां-बाप की तलाश की जा रही है।
- पुलिस को पिता के बारे में कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
Parents left two daughters at home

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस v/s भाजपा:

पुलिस v/s भाजपा: कोटा.  महावीर नगर थाने में सीआई श्रीराम बड़ेसरा को विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र द्वारा थप्पड़ मारने के मुद्दे पर अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी एकजुट हो गए हैं। रिटायर्ड एएसपी नवनीत महर्षि ने तल्ख शब्दों में कहा कि- अगर सरकार वर्दी का सम्मान नहीं कर सकती तो डंडे की जगह चूड़ियां पहना दो और वर्दी की जगह घाघरा-लूगड़ी। इधर, गुरुवार को कोटा पुलिस ने इस विवाद और विधायक से जुड़े सभी मामलों की जांच सीआईडीसीबी को सौंप दी है। वहीं, इस लड़ाई में अब राजनैतिक पार्टियों, समाज और संगठन के स्तर पर मोर्चेबंदी तेज हो गई है। जाट, मेघवाल, मीणा, ब्राह्मण व सर्वदलीय दलित समाज भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। गुरुवार को छात्र नेताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी पर तालाबंदी करके विधायक का पुतला फूंका तो सीआई समर्थकों ने गर्वमेंट कॉलेज बंद करवाकर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। प्रदेशभर के विभिन्न थानों में पुलिस मेस का बहिष्कार जारी रहा। कोटा शहर, ग्रामीण, झालावाड़, बारां और बूंदी के 30 से अधिक थानों के कई पुलिसकर्मियों ने मेस का बहिष्कार किया। जयपुर से आए रिटायर्ड एएसपी योगेंद्र...

2 करोड़ लोग देख चुके 'गुरमेहर' के वीडियो का असली सच आया सामने

व्हॉट्सएप ,   ट्विटर से लेकर फेसबुक पर   2   करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके एक वीडियो का असली सच सामने आ गया है। गौर हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज विवाद से चर्चा में आईं लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर अब एक और मामला सोशल मीडिया में छा गया है।   व्हॉट्सएप ,   ट्विटर से लेकर फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया जा रहा है कि उसमें बिंदास अंदाज में डांस करने वाली युवती गुरमेहर हैं। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वीडियो वाली वाली युवती गुरमेहर न होकर पाकिस्तानी मॉडल रही कंदील बलोच है। वीडियो वायरल होने के बाद खुद गुरमेहर और उनकी मां ने भी इसका खंडन किया है। बता दें कि वायरल वीडियो के साथ लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि यह कारगिल शहीद की बेटी हैं। वीडियो में एक युवती चलती कार में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही है। वह सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली   ‘ मेरे रश्क-ए कमर पर ’   बिंदास डांस कर रही है। लेकिन जब वीडियो को यू-ट्यूब पर सर्च किया गया तो वहां इसका शीर्षक ब्यूटीफुल गर्ल डांस विद फ्रेंड्स-मेरे रश्के कमर आता है और वेबस...

तो फिर सब्सिडी का पैसा कहाँ गया

एक सिलेंडर की कीमत 680 रुपये, इंडियन आयल से बैंक में वापस जमा - 159 रूपये, यानी, 680 - 159= 521 रूपये। इसके पहले हमें सिलेंडर मिलता था 418 रूपये में, मतलब कुल 97 रूपये का  नुकसान। अब पता ये लगाना है की ...